अपने अधिकारों के तहत दिल्ली के लिए करेंगे अधिक काम

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी द्वारा विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं को विपक्ष ने घेर लिया है। जिसके जवाब में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसके चलते यदि कुछ भी तय हुआ तो उन्हें किसी तरह की जिम्मेदारी दी जाती है। वे उसे निभाऐंगे। उनका कहना था कि दिल्ली से उनका नाता नहीं टूटेगा।

दरअसल गोवा, पंजाब और गुजरात में पार्टी की अपनी आवश्यकता है। मगर पार्टी दिल्ली पर अपना ध्यान देगी। दिल्ली की जनता का वे ध्यान रखेंगे। दिल्ली की राज्य सरकार अपने अधिकार में रहकर अच्छा करने का प्रयास करेगी। मनीष सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली की राज्य सरकार के बाद कम ही अधिकार हैं मगर फिर भी इन अधिकारों के साथ वे अधिक से अधिक समय तक देश की जनता की भलाई के लिए कार्य करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने अपना बयान जारी कर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार दिल्ली के बाहर सियासी लाभ तलाश रही है। दिल्ली ने उन्हें चयनित कर भेजा था। दिल्ली में काम करने के लिए उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं थी। अब इस मामले में दिल्ली सरकार ने अपनी सफाई दी है।

दलित राजनीति पर चर्चा, छवि सुधारने के लिए घर-घर जाएंगे मोदी के मंत्री

Related News