मणिपुर में कांग्रेस को मिल सकती है सत्ता की कमान

मणिपुर: मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतगणना अंतिम पड़ाव पर हैं। और चुनावी रुझानों में थोबल सीट से ओकराम इबोबी सिंह आगे चल रहे हैं। भाजपा अन्य राज्यो की तरह भी मणिपुर में भी जीत का सपना देख रही है। लेकिन कांग्रेस का पलड़ा अभी ज्यादा भारी नजर आ रहा है। 

कांग्रेस एक बार फिर पूरा जोर लगा रही है। दोनों ही पार्टी बड़ी आस लगे बैठी है। लेकिन आखिर जीत किसकी होगी यह तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा क्योकि गिनती अभी शुरू है। इस बार के चुनाव में इक दिलचस्प बात और भी क्योकि इस बार के चुनाव में मणिपुर का जाना माना चेहरा इरोम शर्मीला भी चुनावी मैदान में है। इसी लिये इस बार का चुनावी समीकरण में इरोम शर्मिला ने भी एंट्री करके चुनावी माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया है।

मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 4 और 8 मार्च को कराए गए। प्रदेश में ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं जिसमें कांग्रेस 28, बीजेपी 23 पर हैं। इस रुझान को देखते कहा जा सकता है कि कांग्रेस अपनी जीत के करीब ही हैं। 

Related News