दुःख दूर करवाना है तो कुंवारी लड़की लाकर दो

मुंबई : हाल ही में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जो तंत्र विद्या का मायाजाल रचकर भोले भाले लोगों को ऐंठता था साथ ही आरोपी कई लड़कियों से दुष्कर्म करता था। ऐसा करने से यह अपने यहां परेशानी लेकर आने वाले व्यक्ति के कष्ट दूर होने की बात करता था। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम का एजेंट और तथाकथित तांत्रिक 42 वर्षी वियज तोंबरे 22 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के आरोप में मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तांत्रिक के कब्जे से पुलिस ने 15 वर्ष की किशोरी को भी छुड़वा लिया। मामले में आरोपी पर पाॅस्को अधिनियम के साथ एंटी ब्लैक मैजिक एक्ट की धाराऐं लगाकर कार्रवाई की गई है।

मामले में आरोप लगाए गए हैं कि आरोपी तांत्रिक अपने यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अपने तंत्रमाया जाल में फांसकर कन्याओं से दुष्कर्म करता था। मामले में कहा गया है कि तांत्रिक कहा करता था कि बैटा तेरे सभी दुख दूर हो सकते हैं मगर तू कुंवारी लड़की ले आ, उससे संसर्ग करने पर सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आरोपी कई बार लड़कियों से दुष्कर्म कर चुका था। मामले में ठाणे पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके विरूद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। बताया जारहा है कि आरोपी को सहयोग देने के लिए कुछ और लोग भी उसके साथ थे। जिनमें प्रमुतौर पर महिलाऐं शामिल हैं। पुलिस आरोपी महिलाओं की भी तलाश कर रही है।

Related News