अंधविश्वास में किया अपने ही रिश्तेदारों का कत्ल

अजमेर : आज के आधुनिक दौर में भी टोने-टोटके इस समाज पर कितने हावी हैं. इस बात की बानगी इसी से मिलती है कि राजस्थान के एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारों का कत्ल करवा दिया। इस शख्स ने पहले तो दंपति को मारा फिर बच्चों की भी हत्या कर डाली। जिसके कारण पूरा परिवार ही समाप्त हो गया। उसकी इस करतूत में उसका मामा राजेश खटीक भी शामिल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दरअसल शराफत नामक इस शख्स ने अपने पिता के 40 वें पर भोज का आयोजन किया। इस दौरान युनूस को भी उसने भोज के लिए निमंत्रित किया। जब वह आया तो उसे जियारत के लिए अजमेर चलने की बात की और किसी तरह उसे रज़ामंद कर लिया। जब यूनुस की पत्नी चांद तारा द्वारा लघुशंका के लिए वाहन रूकवाया गया तो इसी दौरान शराफत द्वारा यूनुस की पत्नी का कत्ल कर दिया गया। इसके बाद यूनुस का कत्ल कर दिया गया। इसके लिए शराफत ने तलवार का उपयोग कर तलावार के वार से यूनुस को समाप्त कर दिया। यही नहीं जब बच्चों ने शोर मचाना प्रारंभ किया तो आरोपी वाहन समेत बच्चों को लेकर फरार हो गए। कुछ ही दूरी पर आरोपियों ने सुनसान स्थान पर अशरफ गुडि़या और सकीना की निर्ममता से हत्या कर दी। मांडल में क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने जब एक महिला और पुरूष के शव को देशा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

जिसके बाद इन शवों की पहचान चांद तारा और यूनुस के तौर पर हुई। पुलिस ने जानकारी जुटाई और आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी ने चार बच्चों की हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी शराफत के साथ उसके सहयोगी राजेश खटीक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

Related News