घर में फैला करंट,एक की मौत

अलीगढ़ : अलीगढ़ जिले के देहली गेट क्षेत्र में बारिश के मौसम में हालात बेहद खराब हो गए हैं। यहां पर बारिश के चलते एक घर में पानी भर गया। इतना ही नहीं बिजली के तार गिर जाने के चलते वहां पर करंट फैल गया। जिसके कारण एक ही परिवार के करीब 3 सदस्यों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कहा गया कि पुराने शहर के देहली गेट क्षेत्र में नितिन 30 वर्ष बारिश के चलते अपने घर के आंगन में भरे पानी को हटा रहा था। ऐसे में उसके घर के क्षेत्र में लगा बिजली का तार टूट गया और गिर गया। तार गिरते ही वहां पर गीले आवरण के कारण करंट फैल गया और नितिन करंट की चपेट में आ गया।

करंट की चपेट में आए नितिन को चिकित्सालय ले जाया गया। मगर वह बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। उपचार के दौरान नितिन को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में चिकित्सालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया।

Related News