मुरथलकांड के चश्मदीद को मिल रही धमकियां

नई दिल्ली : जाट आरक्षण के दौरान मुरथल के सुखदेव ढाबे पर भीड़ की अराजकता सामने आई थी। दरअसल भीड़ ने महिलाओं को अपना निशाना बनाया था और कुछ महिलाओं को तो खेतों की ओर भी ले जाया गया। मगर इस घटना के चश्मदीद ने दो महिलाओं को बचा लिया। अब इस व्यक्ति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

जी हां जो व्यक्ति मुरथलकांड का चश्मदीद गवाह है उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अब इस व्यक्ति ने हरियाणा पुलिस से मदद की अपील की है। लोगों ने वाहनों के शीशे तोड़ने प्रारंभ कर दिए। ऐसे में वाहन को गलत दिशा में ही आगे बढ़ा दिया। सेना के जवानों ने आगे रोक लिया। वाहन करीब एक से डेढ़ घंटे तक खड़ा रहा।

उसने कहा कि सुखदेव ढाबे के पास जब लोग पहुंचे तो वहां पर गाडि़यां जल रही थीं। पब्लिक आगे से भागती हुई जा रही थी पब्लिक के पीछे 30 से 40 लोग आ रहे थे आते ही उन्होंने लूटमार प्रारंभ कर दी। इन आरोपियों ने एक महिला को बरछा मार दिया। 

उसका सूट फट गया। महिला पूरी तरह से खून से लथ-पथ हो गई। महिला को सुखदेव ढाबे की ओर ले जाया गया। उसने देखा कि वे लोग दो महिलाओं को खीचंकर ले जा रहे थे। इसके बाद जल रहे ट्रक में से इस व्यक्ति ने राॅड निकालकर महिलाओं को बचाया। जब वह उनकी ओर बढ़ रहा था तो ये लोग महिलाओं को छोड़कर चले गए। 

दरअसल इस व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा है कि मुरथल में ढाबे के समीप काफी अराजकता फैली। भीड़ बेकाबू हो गई और लूटपाट करने लगी। लूटपाट करने वाले सबकुछ भूल गए ऐसे में कुछ महिलाओं से जबरदस्ती भी की गई। उसने कहा कि हिमाचल प्रदेश की महिलाऐं भी पूरे कांड की चश्मदीद बताई जा रही हैं। इस व्यक्ति ने अपील करते हुए कहा कि गवाही के लिए उन्हें सामने आना होगा। 

Related News