आम आदमी पार्टी के प्रचार में पंजाब जाएंगी ममता बनर्जी

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले वर्ष आयोजित होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर सकती है। दरअसल दिल्ली में भेंट करने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने दल हेतु प्रचार - प्रसार करने के लिए अपील की थी।

ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आश्वासन दिया और कहा कि वे पंजाब में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए कैंपेनिंग करेंगी।

यदि ममता बनर्जी पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए जाती हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब वे पश्चिम बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा के अलावा अन्य राज्यों में चुनाव कैंपेनिंग करेंगी।

Related News