मालदीव के उप राष्ट्रपति ने ही रची राष्ट्रपति की हत्या की साजिश

माले : कई बॉलीवुड फिल्मों में हम सब ने देखा है जब किसी सीएम या पीएम को उसके ही मिनिस्टर या फिर गार्डस मारने की साजिश रचते है। पर, इस बार मालदीव के राष्ट्रपति के साथ यह हकीकत में हुआ है। जब मालदीव के ही उप राष्ट्रपति अहमद अदीब ने राष्ट्रपति अबदुल्ला यामीन की बोट में बम प्लांट करने की साजिश की। इसमें वो बाल-बाल बच गए। मालदीव गृह मंत्रालय के अनुसार, वाइस प्रेसीडेंट फरार चल रहे थे। उन्हे अरेस्ट कर प्रिजन आइलैंड में रखा गया है। खतरे को भांपते हुए मालदीव सरकार ने माले की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। इसके साथ ही अदीब पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है।

गौरतलब है कि मालदीव के राष्ट्रपति पिछले महीने हज यात्रा से अपने देश लौट रहे थे, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। मालदीव एयरपोर्ट से जब अबदुल्ला पानी के रास्ते आइलैंड जा रहे थे, तब उनकी बोट को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया गया। इसमें उनकी पत्नी और अन्य लोगों को चोंटे भी आई थी।

Related News