Malaysia Masters : सेमीफाइनल में पहुची साइना, अजय जयराम बाहर

नई दिल्ली : भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार खिलाडी साइना नेहवाल ने मलेशियाई मास्टर्स में महिला एकल खिताब हासिल कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार को 120,000 डॉलर ईनामी राशि प्राप्त की है और अब वो ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है. 

साइना  ने अपने खेल का जादू दिखाते हुए,आठवीं वरीय इंडोनेशिया की फितरियानी को सिर्फ 40 मिनट में 21-15 21-14 हरा दिया है. इसके साथ ही दुनिया की 40वीं नंबर की खिलाड़ी पर भारतीय महिला खिलाडी साइना की तीसरी जीत है.

बता दे कि पिछले साल साइना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज का ख़िताब अपने नाम किया था. साइना अब सेमीफाइनल के लिए हांगकांग की यिप पुई यिन का सामने करेंगी. वही पुरुष एकल के खिलाडी जयराम इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग हार गए, दुनिया के 19वें नंबर के ये भारतीय खिलाडी मात्र 28 मिनट में 21-13 21-8 के स्कोर से हरा गए.

Related News