इन फलों के सेवन से अपने दांत चमकदार बनाए

शुरुआत में हमारें दांत सफ़ेद, स्वस्थ और मजबूत होते हैं. लेकिन वक़्त के साथ साथ और खाने पिने की आदत के कारण यह दांत पीले, अस्वस्थ और कमजोर बनते जाते हैं. आज हम आपको बताएंगे की किन किन फलों के सेवन से आप अपने दांत चमकदार और स्वस्थ बना सकते हैं. 

1. स्ट्राबेरी: इसके उपयोग के लिए एक स्ट्राबेरी में थोड़ा सा बेकिन सोड़ा मिलाकर उसे पांच मिनट तक दांतों पर लगा रहने दे. फिर मुह धो लें. स्ट्राबेरी के मौलिक एसिड दांतों के दाग धब्बे को निकलने में मदद करेंगे.

2. तरबूज: दांतों की सफाई के लिए विटामिन सी बड़े काम की चीज हैं. तरबूज में विटामिन सी ज्यादा होता हैं इसलिए तरबूज खाना दांतों के लिए फायदेमंद होता हैं. 

3. संतरा: संतरें में केल्शियम और विटामिन सी होता है जो मसूढ़ों को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता हैं. 

4. सेब: संतरें की ही तरह रोजाना एक सेब खाने से मसूढ़ें मजबूत और स्वस्थ बने रहते हैं. 

5. केला: यदि आप के दांतों में हमेशा कुछ ना कुछ फसां रहता हैं और आपके दांतों की चमक फीकी पड़ रही हैं तो रोजाना केला खाने से यह समस्यां हल हो सकती हैं. 

Related News