बनाएं Independence Day पर कुछ Special Dish

आज हम आपके लिए लाएं हैं स्वतंत्रता दिवस के ख़ास मौके पर खा ब्रेकफास्ट।इस खास मौके पर घर में ही बनाइये कुछ खास डिशेज। जी हाँ,आप भी ट्राय करिये ये आज ही। तो जानिये क्या है आज खास। ये है तिरंगा सैंडविच तो जानिए कैसे बनता है ये।

सामग्री-

250 ग्राम फ्रेश पनीर,

पाव चम्मच चिली सॉस ,

पाव चम्मच टोमेंटो सॉस,

दही 100 ग्राम ,

बेसन पाव कटोरी ,

1-1/2 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट,

नमक,

पुदीना चटनी,

लाल मिर्च का पावउडर और गरम मसाला तथा नमक स्वादानुसार,

सजावट के लिए हरा धनिया।

बनाने की विधि-

सबसे पहले पनीर को तीन टुकड़े कर एक साइज की परतों में काट लें। अब एक परत के ऊपर पुदीना चटनी, दुसरे पर चिजी सॉस और तीसरे पर टोमेंटो सॉस लगाकर उन्हें एक के ऊपर एक रख दें। एक बर्तन में दही लेकर उसे फैट लें। फिर उसमें बेसन, तेल, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला मिलाकर गाढा बना लें। अब पनीर को इस घोल में डुबोएं और तन्दूर में सेकें और बीच में से काट लें। तो लीजिए तैयार है तिरंगा पनीर सैंडविच, इसे हरे धनिए सजाएं और चटनी के साथ मेहमानों को सर्व करें।

स्वतंत्रता दिवस पर नाश्ते में बनाए तिरंगा इडली

Sunday Special: बनाएं बेसन मसाला भिन्डी

Related News