पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओ ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व

नईदिल्ली। भारत संस्कृतियों, मान्यताओें और विविधताओं में रचा बसा देश है। इस देश में रहने वाले आस्थावानों के लिए मकर संक्रांति का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है। देशभर में मकार संक्रांति का उल्लास नज़र आ रहा है। शनिवार को मकर संक्राति का पर्व उत्साह से प्रारंभ हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तड़के सुबह जल्दी उठकर पवित्र तीर्थों में पुण्य की डुबकी लगाई। इतना ही नहीं लोगों द्वारा पवित्र नदियों में डुबकी लगाने, स्नान करने के साथ भगवान सूर्य को अध्र्य दिया गया।

श्रद्धालुओं ने इस दौरान दान कर पुण्य कमाया। देश के गंगासागर, हरिद्वार, उज्जैन, बनारस आदि क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के पर्व पर तिल गुड़ का दान कर और एक दूसरे को तिल गुड़ देकर मीठा मीठा बोलने की बात कही।

महाराष्ट्र में बड़ों ने छोटों को तिल गुड़ का दान दिया और तिल गुड़ लेकर मीठा और अच्छा बोलने का आशीर्वाद दिया। दूसरी ओर मकर संक्राति के अवसर पर तमिलनाडु में पोंगल, पंजाब में माघी, असम में बीहू का आयोजन हो रहा है। गौरतलब है कि इस पर्व के एक दिन पूर्व लोहड़ी का पर्व मनाया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाऐं दीं। महामहिम राष्ट्रपति ने भी सभी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओ को शुभकामनाऐं दीं।

लालू के घर दो दिन का मकर संक्रांति उत्सव

राष्ट्रपति ने देश को दी लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की शुभकामनाएं

कोलकाता में आरएसएस को मिली कार्यक्रम की अनुमति

 

 

 

Related News