मैनें दिल से कहा -जावेद अख़्तर

मैनें दिल से कहा...

मैनें दिल से कहा  ऐ दीवाने बता  जब से कोई मिला  तू है खोया हुआ  ये कहानी है क्या  है ये क्या सिलसिला  ऐ दीवाने बता   

मैनें दिल से कहा  ऐ दीवाने बता  धड़कनों में छुपी  कैसी आवाज़ है  कैसा ये गीत है  कैसा ये साज़ है  कैसी ये बात है  कैसा ये राज़ है  ऐ दीवाने बता   

मेरे दिल ने कहा  जब से कोई मिला  चाँद तारे फ़िज़ा  फूल भौंरे हवा  ये हसीं वादियाँ  नीला ये आसमाँ  सब है जैसे नया  मेरे दिल ने कहा 

-जावेद अख़्तर

Related News