MS धोनी के ट्विटर से हटा ब्लू टिक, जानिए क्या है वजह?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर से ब्लू टिक हटा दिया गया है। धोनी ट्विटर पर कम सक्रीय हैं, एक कारण यह भी बताया जा रहा है। ट्विटर पर उनके तकरीबन 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं। दिग्गज पूर्व क्रिकेटर ने अंतिम बार 8 जनवरी को ट्वीट किया था। पहले भी ऐसे कई केस आए हैं, जब किसी पॉलिसी के उल्लंघन करने अथवा उपयोगकर्ता के सक्रीय न रहने पर ट्विटर ने खाता निलंबित किया है।

गौरतलब है कि ट्विटर की वैधता नीति के अनुसार, यदि कोई अपना हैंडल परिवर्तित करता है तो ब्लू टिक बैज हटाया जा सकता है। यदि खाता छह महीने की अवधि से निष्क्रिय है तो भी ब्लू टिक हट सकता है। धोनी का खाता निलंबित तो नहीं हुआ है, मगर ब्लू टिक हटा लिया गया है। कैप्टन कूल ट्विटर पर भले ही सक्रीय न हों, मगर सोशल मीडिया पर हमेशा उनके नाम की बातचीत होती रहती है। धोनी कभी अपने फॉर्म हाउस में खेती करते दिखाई देते हैं, तो कभी अपने अलग हेयरस्टाइल के कारण प्रशंसकों के बीच में सुर्खियों बटोरते हैं।

वही हाल ही में धोनी तब सुर्ख़ियों में आए थे, जब हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उनकी नई फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के हेयरस्टाइल पर काम किया था, जिसकी यूजर्स ने बहुत प्रशंसा भी की थी। धोनी का नया लुक फैंस को बहुत पसंद आया था।  क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी, सेवानिवृत के पश्चात् भी चर्चा में बने रहते हैं। कभी खेती तो कभी लुक के कारण धोनी हमेशा में लाइमलाइट में रहते हैं। उनके फैंस हमेशा अलग अंदाज की प्रशंसा करते रहते हैं।

Tokyo Olympics: हॉकी में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीलकांत शर्मा को मणिपुर सरकार देगी बड़ा इनाम

Tokyo Olympics: गोल्फ में भारत को मिलेगा गोल्ड ! अदिति अशोक ला सकती हैं देश के लिए पदक

जब मेजर ध्यानचंद ने ठुकरा दिया था 'हिटलर' का ऑफर, मिली थी 'हॉकी के जादूगर' की उपाधि

Related News