महाराष्ट्र किसानों का दर्द जान रहे हैं, अमरावती से की दौरे की शुरूआत

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लगता है केंद्र के खिलाफ कुछ रणनीति तैयार कर ही ली है। बीते दिनों जहां राहुल ने पंजाब पहुंचकर किसानों का दर्द जाना था। राहुल केदारनाथ दर्शन के सफर पर निकल पड़े थे वहीं अब कांग्रेस उपाध्यक्ष ने महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्र राम गांव का दौरा करने निकल पड़े हैं। राहुल ने अपनी पदयात्रा महाराष्ट्र के अमरावती से प्रारंभ कर दी है।

राहुल यहां किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या का कारण तलाशेंगे और उनसे चर्चा करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुयान के इकोनाॅमी क्लास में यात्रा की और वे महाराष्ट्र पहुंचे। महाराष्ट्र पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए लोग जमा होने लगे। कुछ बच्चों ने उनके आॅटोग्राफ लिए और उन्हें गोद में बिठा लिया। राहुल के महाराष्ट्र पहुंचने के कुछ समय बाद उन्होंने अपनी बात शुरू कीं इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फसल बर्बादी के कारण बड़े पैमाने पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

Related News