लोगों ने सीएम की पत्नी का पूछा धर्म

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणियों और सवालों का सामना करना पड़ा है। उन्हें एक ट्वीट को लेकर, ट्रोल होना पड़ गया। दरअसल उन्होंने क्रिसमस को लेकर, ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने एक कार्यक्रम में शामिल होने की फोटो को साझा किया था। अपने कार्यक्रम में उन्होंने संता थीम पर आधारित चर्चा की थी।

उन्होंने, एफएम चैनल द्वारा आयोजित किए गए, कार्यक्रम के चित्र के साथ अमृता ने ट्वीट किया। दरअसल कार्यक्रम गरीब बच्चों के लिए, आयोजित किया गया था। जिसमें लोगों से उपहार जमा करवाए गए थे। क्रिसमस के अवसर पर गरीब बच्चों को बांटे जाने के साथ, विभिन्न तरह की खुशियों को साझा किए जाने को लेकर, भी चर्चा की गई।

इसी दौरान, उन्होंने बी संता कैंपेन को भी लाॅन्च करने की बात कही और, कई तरह से आलोचना भी की। उनके ट्वीट पर कुछ लोगों ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि, उनकी धार्मिकता को लेकर, विभिन्न सवाल किए जाने चाहिए। उन्होंने, उनके हिंदू होने पर भी प्रश्न किए।

इस दौरान, कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि, आखिर विवाह के पूर्व वे हिंदू थीं। सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को लेकर, इस तरह के सवाल किए जाने की चर्चा रही। क्रिसमस के एक आयोजन में उनके शामिल होने को लेकर कई तरह के प्रश्न भी उठे। 

केंद्र के सभी कार्यालयों में मराठी का उपयोग जरूरी

ओवरलोडिंग ने करवाई सीएम की आपातकालीन लैंडिंग

महिला की गाड़ी टो करने वाले मामले पर फडणवीस का बयान

Related News