आश्रम में होता था यौन शोषण, 11 लोग गिरफ्तार

बुलढाणा​ : महाराष्ट्र राज्य के एक आदिवासी आश्रम में लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। इसे काफी गंभीर माना गया है। हालांकि अब इस संबंध में 11 लोग पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में शिक्षक और प्राचार्य शामिल हैं। एक लड़की ने जब आश्रम में होने वाले यौन शोषण की जानकारी अपने परिजन को दी तो मामले का खुलासा हुआ। आदिवासी लड़कियों के यौन शोषण को लेकर पुलिस पूछताछ में लगी है।

माना जा रहा है कि आश्रम मेें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिल सकते हैें। आरोप लगाए गए हैं कि आश्रम में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चलाया जाता है। फिलहाल आश्रम के आवश्यक स्थानों को सील कर दिया गया है। आश्रम संचालक से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि आश्रमों में चलने वाले  इस तरह के सेक्स रैकेट्स पर पहले भी कार्यवाही हो चुकी है। इतना ही नहीं कुछ आश्रम तो कथित धार्मिक गुरूओं के ही रहे हैं जहां पर इस तरह की कार्रवाईयां की गईं। कथित तौर पर लाल रंग के परिधान पहनने वाली एक धार्मिक गुरू को भी यौनाचरण के मामले में लोगों के आरोपों का सामना करना पड़ा है। 

Related News