महा मूवी जल्द ही लेकर आने वाला है टैलेंट शो

महा मूवी जल्द ही लेकर आने वाला है टैलेंट शो महा मूवी, मूवी का कीड़ा , आज के समय में तेजी से पैर पसार रहे इस चैनल ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। बेहतरीन डिस्ट्रीब्यूशन और उत्कृष्ट प्रसारण क्षमता के चलते महा मूवी चैनल बहुत कम समय में ही करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। महा मूवी के चाहने वालों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है।

मीडिया इंडस्ट्री में अपनी खुद की एक अलग तरह की पहचान बनाने वाला चैनल है महा मूवी चैनल। महा मूवी के सी.ई.ओ. श्री संजय वर्मा ने कहा की जैसा की हमारे चैनल के नाम से ही झलकता है कि महा मूवी मूवी का कीड़ा ये चैनल है, सिनेमा के उन दीवानों के लिए जिनके लिए फिल्में के बिना जीवन अधूरा है। नयी पुरानी सब तरह की फिल्मों को दिखाने वाला यह चैनल आपको अहसास कराता है, आधुनिक युग के तेजी से दौड़ते रूपहले परदे के आपको उस वक़्त से भी जोड़े रखता है जब हिन्दी सिनेमा ने अपने कदमों पर चलना सीखा था।

क्लासिक फिल्मों के हसीं दौर के साथ-साथ ये नयी फिल्मों को भी आप से रूबरू करवाते हुए महा मूवी चैनल साउथ और इंग्लिश मूवीज को भी हिंदी अवतार में दिखाता है। इसके साथ ही साथ महा मूवी दर्शकों के लिए आने वाले वक्त में कई अलग अलग तरह के टैलेंट शो भी लेकर आएगा, जिसमें आप अपने हुनर को दिखा कर छा सकते हैं। पूरी दुनिया में कुल मिला कर महा मूवी चैनल हर घर की पसंद बन चुका है।

दिनों-दिन तरक्की की और बढ़ते महा मूवी चैनल के सफर से जुड़ने वाले लोगों के लिए अपना टैलेंट दिखाने का एक सुनहरा अवसर भी हो सकता है। महा मूवी चैनल अभी videocon : ch no. 233, DD free dish : ch no. 45, dish tv : ch no. 2049, hathway : ch no. 117,118,119. जगहों पर आप देखा जा सकता है।

Related News