मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2016 में पूछे गए थे ऐसे सवाल

मध्यप्रदेश राज्य की प्रतियोगी परीक्षा में आए कुछ ऐसे प्रश्न जो आगामी परीक्षाओं में भी आ सकते है,तो चलों ऐसे प्रश्नों की करते है तैयारी जो आने वाली परीक्षाओं में सफलता के लिए हो सकते है सहायक -

1 निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है ? A. चीन B. नेपाल C. पाकिस्तान D. बांग्लादेश Answer : D. बांग्लादेश

2 निम्नलिखित में से दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है ? A. अनाईमुडी B. दोदाबेटा C. गुरुशिखर D. महेन्द्रगिरि Answer : A. अनाईमुडी

3 किन दो पर्वत श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है ? A. लद्दाख व जंस्कर B. वृहत् हिमालय व पीर पंजाल C. वृहत् हिमालय व जंस्कर D. काराकोरम व लद्दाख Answer : B. वृहत् हिमालय व पीर पंजाल

4 भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनके भौगोलिक क्षेत्र के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए- I राजस्थान II तमिलनाडु III महाराष्ट्र IV कर्नाटक A. I, II, III, IV B. III, I, IV, II C. I, III, IV, II D. III, IV, I, II Answer : C. I, III, IV, II

5 भारत के किस द्वीप का उद्गम ज्वालामुखी है ? A. बैरन B. कार निकोबार C. लिटिल निकोबार D. उत्तरी अण्डमान Answer : A. बैरन

6 निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत में नीली क्रांति से संबंधित है ? A. पुष्पकृषि B. रेशम-उत्पादन C. मत्स्यपालन D. बागवानी Answer : C. मत्स्यपालन

7 भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा-रेखा एक उदाहरण है ? A. अध्यारोपित सीमा का B. पूर्ववर्ती सीमा का C. अवशिष्ट सीमा का D. परवर्ती सीमा का Answer : A. अध्यारोपित सीमा का

8 ‘हुदहुद चक्रवात’ से भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र प्रभावित हुआ था ? A. आंध्र प्रदेश तट B. केरल तट C. चेन्नई तट D. बंगाल तट Answer : A. आंध्र प्रदेश तट

9 निम्नलिखित में से कौन-सा जलाशय चंबल नदी पर बना है ? A. नागार्जुन सागर B. राणा प्रताप सागर C. विन्ध्य सागर D. रिहन्द Answer : B. राणा प्रताप सागर

10 भारत में निम्नलिखित में से कहाँ सबसे बड़ा पोत-प्रांगण (शिपयार्ड) है ? A. कोलकाता B. कोच्चि (कोचीन) C. मुम्बई D. विशाखापट्नम् Answer : B. कोच्चि (कोचीन)

18 मई के इतिहास की वो कुछ खास बातें - जरा आप भी तो जानें

 

Related News