मध्यप्रदेश ने गुजरात और कर्नाटक को पछाड़ते हुए हासिल किया पहला पुरस्कार

नई दिल्ली: पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक विकास करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश ने गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए पहला पुरस्कार हासिल किया है. शनिवार को दिल्ली में घोषित किए गए वर्ष 2014-15 के राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों में मध्य प्रदेश को इस श्रेणी में पहला पुरस्कार दिया गया. 

पर्यटन मंत्रालय द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पृस्करो का वितरण किया. जिसमे मध्य प्रदेश को पर्यटन के अलावा चार अन्य क्षेत्रों में अच्छे कार्यों के पुरस्कृत किया गया है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित्रा ताई ने कहा, भारतीय पर्यटन जिस तरह तेजी से बढ़ रहा है, इसके लिए हमें अपनी सेवाओं में सुधार की जरूरत है. हमें पर्यटन को रस्मी तौर पर नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के माध्यम के रूप में भी देखना चाहिए.

Related News