संकट नाशक माँ दुर्गा के 32 नाम से सिद्ध होंगे सभी काम

हिन्दू धर्म में  माँ शक्ति को विशेष स्थान और सम्मान दिया गया है, सृष्टि का आरम्भ  शिव और शक्ति के संयोग से हुआ है अतएव जीवन को तेज़, ओजः, ज्ञान,शक्ति, विजय के लिये आद्य शक्ति से भक्ति पूर्वक प्रार्थना की जाती है| वैसे तो शक्ति आराधना के विभिन्न जप,कर्मकांड,यज्ञ, व्रत, है पर आज हम आपको माँ दुर्गा के चमत्कारी 32 नाम बता रहे है जिसका जप आपको हर परेशानी से मुक्ति दिलाता है|  यदि आप शत्रु (आंशिक, मानसिक, शारीरिक) से परेशान है तो निम्न बत्तीस (32) नामों का पाठ भक्तिभाव से अत्यंत श्रद्धा के साथ करें। आप नि:संदेह विजय प्राप्त करेंगे। 

 माँ दुर्गा के चमत्कारी 32 नाम इस प्रकार है :-   

दुर्गा,  दुर्गातिशमनी,  दुर्गापद्धिनिवारिणी,  दुर्गमच्छेदनी,  दुर्गसाधिनी,  दुर्गनाशिनी,  दुर्गतोद्धारिणी,  दुर्गनिहन्त्री,  दुर्गमापहा,  दुर्गमज्ञानदा,  दुर्गदैत्यलोकदवानला,  दुर्गमा,  दुर्गमालोका, दुर्गमात्मस्वरूपिणी,  दुर्गमार्गप्रदा,  दुर्गम विद्या,  दुर्गमाश्रिता,  दुर्गमज्ञानसंस्थाना,  दुर्गमध्यानभासिनी,  दुर्गमोहा,  दुर्गमगा,  दुर्गमार्थस्वरूपिणी,  दुर्गमांसुरहंत्रि,  दुर्गमायुधधारिणी, दुर्गमांगी,  दुर्गमाता,  दुर्गम्या,  दुर्गमेश्वरी,  दुर्गभीमा,  दुर्गभामा,  दुर्गभा,  दुर्गदारिणी |

 

 

 

 

 

 

 

Related News