ट्रांजिट अधिकार न देने पर पाक पर बरसे अकबर

नई दिल्ली : अफगानिस्तान को ट्रांजिट अधिकार न देने के मामले में भारतीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पाकिस्तान पर बरसे। उन्होंने कहा कि इस ट्रांजिट अधिकार के मामले में भारत अफगानिस्तान के साथ है और भारत कभी भी अफगानिस्तान के साथ अन्याय नहीं होने देगा।

मालूम हो कि अकबर बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गये है। यह आयोजन अफगानिस्तान के सहयोग से हो रहा है। भारत के विदेश राज्यमंत्री अकबर ने कहा है कि पाकिस्तान जानबुझकर अफगानिस्तान को ट्रांजिट अधिकार नहीं दे रहा है, जब तक पाकिस्तान अफगानिस्तान को यह अधिकार नहीं देता, तब तक भारत का विरोध जारी रहेगा।

अकबर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान राजनीतिक कारणों से ही अफगान को ट्रांजिट अधिकार नहीं दे रहा है। अकबर ने कहा कि अफगानिस्तान में बनने वाली वस्तुओं को भारत के लोग पंसद करते है लेकिन पाकिस्तान भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार संबंधों को पसंद नहीं कर रहा है, इस कारण ही वह बाधा बना हुआ है। गौरतलब है कि काॅन्फ्रेंस में पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज भी हिस्सा लेने के लिये गये है।

राज्य सभा सीट जीतने पर एमजे अकबर ने दिया भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद

Related News