प्रभु, नाथ ने किया रेलवे की योजनाओं का शुभारंभ

लखनऊ : शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केन्द्रीय रेल मंत्री प्रभु ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश भर में जहां रेलों का विकास करने के लिये संकल्पित है वहीं राजनीति से अलग हटकर ही उनकी सरकार विकास कार्य करने में जुटी हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि मोदी सरकार रेल यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा दे रही है। गोमती नगर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रभु ने केन्द्र की मोदी सरकार की प्राथमिकताओं को भी प्रमुख रूप से उल्लेखित किया।

कार्यक्रम में मौजूद राजनाथ सिंह ने भी संबोधित करते हुये रेल विकास पर जोर दिया और कहा कि मोदी सरकार रेल में अधिक से अधिक निवेश कर रही है। उनका कहना है कि विकास पर किसी तरह का विवाद करना उचित नहीं है। कार्यक्रम के दौरान सुरेश प्रभु ने जानकारी दी है कि यूपी की राजधानी में रेल का विकास करने के लिये मोदी सरकार ने प्राथमिकता दी है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा फ्लेक्सी किराया प्रणाली लागू करने पर लालू का ट्वीट प्रभु...

Related News