मुलायम के मंत्री पर दर्ज हुई आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के मंत्रिमंडल में शामिल गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरूद्ध फतेहपुर में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। दरअसल मंत्री के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। दरअसल चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद भी बड़े पैमाने पर साड़ियों से भरा वाहन मंत्री के निर्देश पर अमेठी की ओर ले जाया जा रहा था। कथित तौर पर इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी।

इस मामले में जो जानकारी सामने आई है उसमें मंत्री पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला आरोपित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले में पुलिस को जानकारी मिली कि एक वाहन में 4 हजार साड़ियां भरकर उनका परिवहन किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने कार्यवाई कर इस वाहन को और वाहन में रखी साड़ियों को जब्त कर लिया था। जो सामग्री लोडर में थी उसका बिल मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम था।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त साड़ी कानपुर से अमेटी की ओर जा रही थी। तो दूसरी ओर गायत्री प्रसाद प्रजापति सहित करीब 3 लोगों के विरूद्ध फतेहपुर के हुसैनगंज थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर में पकड़ाए वाहन की जांच की गई। मिली जानकारी के अनुसार वाहन को अमेठी ले जाया जा रहा था। अब इस मामले मेें जांच की जा रही है।

मुलायम सिंह यादव की सलाह पर हुआ था

बेवजह संविधान बदलने की जरुरत ही क्या

धोखेबाज निकले लालू, नीतिश : मुलायम सिंह

 

Related News