Love Matter : लड़की को बनाया घोड़ी, लड़के को करवाई सवारी

छोटा उदयपुर : तेजगढ़ के देवलिया गांव में रूढि़वादिता और अमानवीयता का एक उदाहरण सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक - युवति को प्यार करने की सजा दी गई। दोनों गांव से भाग निकले थे। जब रिश्तेदारों ने उन्हें खोजा तो उनके मिलने पर लोग उन्हें वापस ले गए। इसके बाद प्रेमिका को प्रेमी की घोड़ी बना दिया गया और उस पर लड़के को बैठाकर बारात निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण दोनों को देखते रहे। 
काफी देर तक यह तमाशा चलता रहा। इसके बाद दोनों को उनके माता - पिता के सामने सजा दी गई। साथ ही माता - पिता और ग्रामीणों के सामने दोनों का विवाह भी करवाया गया। दोनों को उपहार के तौर पर गोबर और कांटों का हार दिया गया। दूसरी ओर लड़के के माता - पिता पर करीब 5000 रूपए और लड़की के माता - पिता पर 10000 रूपए का जुर्माना आरोपित किया गया। 
यही नहीं हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों ने दोनों के साथ दिखाई देने पर करीब 5 लाख रूपए का जुर्माना देने की बात कही। इस घटना से युवक - युवति बेहद डर गए। हालांकि मामले में पुलिस हस्तक्षेप की बात सामने नहीं आई है। मगर इस बात पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि स्कूली विद्यार्थियों को दंड देने का यह किस तरह का तरीका अपनाया गया। दूसरी ओर यदि दोनों को कभी भी मिलने नहीं देना था तो फिर उनका विवाह ही क्यों करवाया गया।

Related News