बारिश से चीन को 5.33 अरब युनान का नुकसान

बीजिंग : पिछले कई दिनों से चीन में हो रही मूसलाधार बारिश वहां के लोगों के लिए काल बनकर आई है। बारिश से अब तक 66 लोगों की मौत हो गई है और साथ ही 11 लोग लापता है। इस बारिश से लाखों लोग प्रभावित हुए है। चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान जानकारी के अनुसार, बारिश से 46.6 लाख लोग प्रभावित हुए है।

इनमें से 95,000 दूसरी जगहों पर पलायन के लिए मजबूर है। मंत्रालय का कहना है कि 68000 लोगों को बुनियादी सुविधाओं की जरुरत है। बारिश से 5200 घर गिर गए है और 74000 क्षतिग्रस्त हो गए है।

पिछले हफ्ते से ही चोंगकिंग, फुजियान, हुबेई, हुनान और जियांग्शी क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई है। मंत्रालय के मुताबिक बारिश से 2,68000 हेक्टेयर फसल भी बर्बाद हो गए है। इससे 5.33 अरब युनान का सीधा नुकसान हुआ है।

Related News