भगवान श्री कृष्णा ने कहा था इन्हें घर में रखने से होगी दरिद्रता दूर

आज के समय में इंसान ज्यादा से ज्यादा धन अर्जित करने कि दौड़ में लगा हुआ है और सही भी है क्योकि दरिद्रता जीवन कि सबसे बड़ी समस्या है हमारे शास्त्रों में भी गरीबी या दरिद्रता को दूर करने के कि उपाय बताए है इन्ही में से एक शास्त्र महाभारत में भी स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने दरिद्रता दूर करने के उपाय बताये है कृष्ण के अनुसार दरिद्रता दूर करने के लिए इन चीजों को घर में रखना आवश्यक है। 

घी - देवी देवताओ कि कृपा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन घर के मंदिर में गाय के घी का दीप अर्पित करना और प्रसाद भोग लगाना चाहिए क्योकि इनकी कृपा से ही दरिद्रता दूर होती है लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि घी सिर्फ गाय का ही हो। 

पानी- पानी हमारी आमदनी से आमदनी को दुगुना करने में बहुत ही शुभ होता है इसलिए अपने घर के वॉश रूम में हमेशा एक बाल्टी पानी  भर कर रखें। घर में मेहमान आने पर सबसे पहले उन्हें पानी दें।

 शहद - वास्तुनुसार घर में जो भी नकारात्मक ऊर्जा होती है वह शहद की पॉजिटिव एनर्जी से मिल कर समाप्त हो जाती है। जिससे परिवार के सभी सदस्यों को फ़ायदा होता है इसलिए बहुत से घरों में इसे आवश्यक रूप से रखा जाता है। शहद को किसी साफ और सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे घर में बरकत बनी रहेगी और फिजूल खर्चों में कमी आएगी।

चंदन - ज्योतिषाचार्य मानते हैं की सप्ताह वार के अनुसार तिलक लगाने से ग्रहों को अपने अनुकुल बनाया जा सकता है और उन से श्रेष्ठ एवं शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है। चंदन तिलक को धारण करने का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक शीतल होता है उसे धारण करने से पापों का नाश होता है। इसकी खुशबू से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वीणा - हमने हमेशा फोटो और प्रतिमा पर माँ सरस्वती के हाथ में वीणा देखी है अतः घर में हमेशा ज्ञान कि देवी सरस्वती का रूप और वीणा रखें।

 

Related News