करोड़ों का आसामी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे

इंदौर : लोकनिर्माण विभाग का एक उपयंत्री करोड़ों का आसामी निकला। जब इस उपयंत्री राजेंद्र शर्मा पर लोकायुक्त ने अपना शिकंजा कसा तो इसकी अनुपातहीन संपत्तियों की जानकारी मिली। लोकायुक्त के अधिकारी और कर्मचारी इसकी संपत्ती का विवरण लिखते-लिखते थक गए मगर नोटों और संपत्तियों का हिसाब कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था। लोकायुक्त का दल राजेंद्र शर्मा के इंद्रपुरी स्थित पाॅश आवास पर पहुंचा।

जैसे ही दल ने बेल बजाई। घर के सदस्य उनींदे से उठे ही थे। दरवाजा खुला। जब राजेंद्र शर्मा को लोकायुक्त के आने की जानकारी मिली ते वह हक्का - बक्का रह गया। लोकायुक्त ने उसके घर से करोड़ों रूपए की चल और अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। उसकी संपत्तियों की जांच अभी भी की जा रही है।

उपयंत्री की संपत्तियों के तौर पर इंदौर के पाॅश  क्षेत्र में ओल्ड पलासिया के नवनीत प्लाज़ा में तीन दुकान, लक्ज़री वाहन, इंद्रपुरी के बंगले में महंगा सामान, घर में उपयोग किया गया महंगा इंटीरियर, महंगे टाईल्स, कई भूखंडों के दस्तावेज आदि बरामद किए गए हैं।                                   

Related News