महंगी दुनिया में सस्ते होंगे LG के मोबाईल

बजट में विभिन्न उपभोक्ता वस्तुओं पर सर्विस टैक्स की दर बढ़ जाने और मोबाईल फोन महंगे किए जाने का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा मगर मोबाईल बाजार में तेजी से बढ़ रही प्रतिस्पर्धा और नई - नई कंपनियों के बाजार में आने के चलते एलजी मोबाईल कंपनी द्वारा अपने प्रोडक्ट्स के दाम कम किए जाने का निर्णय लिया गया है। कंपनी अपने फोन एल बैलो और एल फिनो के दाम कम करने जा रही है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार बैलो फोन जहां पहले साढ़े अठारह हज़ार रूपए में उपलब्ध था मगर अब यह फोन 13250 रूपए में उपलब्ध है। मोबाईल के दाम 5250 रूपए कम किए जा रहे हैं। एल फिनो फोन अब 14500 रूपए के स्थान पर 10700 रूपए में ही उपलब्ध हो रहे हैं। फोन के दाम करीब 3800 रूपए कम हुए हैं। 
 
ये हैं फीचर्स 
 
क्ंपनी के एल बैलो में जहां 1 GB रैम की सुविधा है वहीं 8 GB का स्टोरेज दिया गया है। यही नहीं फोन में 8 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा लगाया गया है, 1 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 2540 MAh की बैटरी दी गई है। 
 
कुछ इस तरह है एल फिनो 
 
4.5 इंच डब्लूवीजीए डिस्प्ले, एंड्राॅइड किटकेट Os, 1.2 गीगा हर्टज़ क्वाडकोर प्रोसेसर, 1 GB रैम, 8 GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें बैटरी करीब 1900 MAh है।

Related News