आसान नहीं है UP में महागठबंधन की संभावनाऐं

लखनऊ : हालांकि अभी उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी समय है। राज्य में चुनाव वर्ष 2017 में होना हैं लेकिन चुनावी समीकरणों की बिसात अब बिछना शुरू हो गई है। ऐसे में उत्तरप्रदेश में महागठबंधन की संभावनाऐं तलाशी जा रही हैं। उत्तरप्रदेश में शहरी विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खान ने राज्य में महागठबंधन के अस्तित्व की संभावनाऐं तलाशे जाने को लेकर कहा है कि इस राज्य में महागठबंधन की संभावना आसान नहीं है।

हांलांकि उन्होंने यहां सीधे तौर पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की तरह उप्र में महागठबंधन की संभावनाओं में राजनीतिक परेशानियां हैं। हालांकि उन्होंने यह कहा कि मैं तो पार्टी का बहुत छोटा नेता हूं। महागठबंधन के बारे में बयान देना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

हालांकि बिहार चुनाव में सपा के भविष्य को लेकर टिप्पणी करने से उन्होंने इंकार कर दिया था। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में इस चुनाव को लेकर उनकी किसी तरह की भूमिका नहीं थी। अभी भी चुनावी रणनीति में उनकी कोई भूमिका नहीं है। 

Related News