युथ के लिए बजाज की PULSAR RS200 लॉन्च

जानी मानी टू व्हीलर कम्पनी बजाज ने अपनी नई बाइक लॉन्च की है, बजाज ने अपनी बाइक पल्सर RS 200 को भारत में लॉन्च की है। यह बाइक ABS और नॉन ABS दो वेरिएंट में उपलब्‍ध होगी। Anti-lock braking system वेरिएंट 1.30 लाख रुपए की है। Non ABS बाइक की कीमत 1.18 लाख रुपए है। कंपनी कि योजना प्रतिमाह पल्सर आरएस-200 की 2,500 इकाइयां बेचने की है। इस बाइक को ले कर युथ में काफी धूम है, 
कई लोग इस बाइक की काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। फीचर: बजाज पल्सर RS200 में पल्सर220 के जैसे फ्रंट काउल पर रियर व्यू मिरर हैं। साथ ही ‌स्पिलिट सीट, 10 स्पॉक अलॉय व्हील, मस्क्युलिन फ्यूल टैंक भी इसको अगल बनाते हैं। बजाज की इस पहली फुल फेयर्ड बाइक में पल्सर 200एनएस वाला 199.5 सीसी, 4 वॉल्व, 6 स्पीड ट्रांसमिशन वाला इंजन दिया जा रहा है।

Related News