अमेरिका के न्यू ऑर्लिंस के पार्क में अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग

न्यू ऑर्लिंस : इंसानियत की हत्या करने वाली एक घटना ने फिर मानवता को शर्मशार किया है। अमेरिका के न्यू ऑर्लिंस में पार्टी कर रहे लोगो पर अचानक कुछ लोगो ने फायरिंग शुरु कर दी। जब तक लोग समझ पाते कि क्या हुआ तब तक कई लोग घायल हो चुके थे। न्यू ऑर्लिंस के बनी फ्रेंड पार्क में ये फायरिंग उस समय हुई जब वहाँ वीडियो फिल्मिंग इवेंट चल रहा था। उसके बाद लोग वहां पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वहाँ सैकड़ों लोग मौजूद थे। घटना में 16 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।

अंधाधुंध हुई इस फायरिंग गोली लगते ही लोग बेसुध जमीन पर गिरने लगे। अब तक हमलावरों का पता नही चल पाया है। पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस वहाँ मौजूद थी लेकिन वो सिर्फ वहाँ भीड़ को काबू में करने के लिए थी। अचानक हुई फायरिंग की घटना को संभालने के लिए वहाँ अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। पुलिस जाँच में जुटी है। लेकिन न तो अभी तक फायरिंग के कारणों का पता चला है और न ही फायरिंग करने वालों की।

पुलिस को शक है कि यह मामला दो गुटों के आपसी मतभेद का है। दोनो गुट इस दौरान बनी फ्रेंड पार्क में ही मौजूद थे। घटना के बाद कहा जा रहा है कि इस फिल्मिंग इवेंट के लिए परमिशन नही ली गई थी।

Related News