नेपाल में भूस्खलन से 20 की मौत

नेपाल : भारत के उत्तरी क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के बाद अब मौसम की मार नेपाल पर भी पड़ी है। यहां भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन की एक ऐसी ही घटना के दौरान करीब 20 लोगों की मौत हो गई। सरकार द्वारा राहत और बचाव के कार्य किए जा रहे हैं। इस साल भूकंप की भयावह त्रासदी झेलने वाले नेपाल के लिए मौसम कहर बरपा रहा है। हाल ही में तेज़ बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो गया। इसमें लगभग 20 लोगों की जान चली गई वहीं पोखरा के पास दो गांवों में भूस्खलन के हालात बन गए हैं। 

यहां 22 मकान भरभराकर गिर गए जिससे काफी नुकसान हुआ है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है वहीं प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाई जा रही है। लोगों को यहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। यहां दो गांवों को जोड़ने वाले पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Related News