भारत पहुंची लैम्बोर्गिनी की 3.97 करोड़ वाली कार

सुपर लग्जरी कार बनाने वाली लैम्बोर्गिनी कार स्टाइल औऱ टेक्निक का अनोखा मेल है। खबर है कि जल्द ही लैम्बोर्गिनी की हुरकान परफॉर्मेंट भारत में ही दस्तक देने वाली है। दरअसल कुछ ही महीने पहले इस कार की ग्लोबल लॉन्चिंग स्विस आलप्स में हुई थी।

इस कार की कीमत पर नजर डालें तो यह 3.97 करोड़ की है। इस कार का मालिक मुंबई बनी है। शानदार कारों में से एक लैम्बोर्गिनी हुरकान परफॉर्मेंट का कलर ए ग्रेड है। इसे वर्ड ग्रीन टू इंटरल्स मैनल्स से कलर किया गया है।

इस नई कार का भारत में अगला स्टे बेंगलुरु बन सकता है। कार के इंजन पर गौर करें तो यह एक 5.2 लीटर के एस्पिरेटेड वी 10 इंजन द्वारा संचालित होती है, जो कि 631 बीएचपी पर 600 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनेरेट करती है।

7 स्पीड डुअल क्लच वाली हुरकान स्वचालित गियरबॉक्स से लैस है औऱ साथ ही इसी के जरिए ऑल व्हील्स पावर भेजती है। इसकी अधिकतम स्पीड 325 किमी प्रति घंटे है।

Related News