अवैध संबंधों के आरोपों के बाद आप नेता डाॅ. विश्वास को महिला आयोग का नोटिस जारी

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और लोकप्रिय कवि डाॅ. कुमार विश्वास इन दिनों मुश्किल में पड़ते नज़र आ रहे हैं। कुमार पर इन दिनों पार्टी की ही एक पूर्व महिला कार्यकर्ता के साथ अवैध संबंधों के आरोप लगे हैं। जिसमें उक्त महिला ने ही कुमार से मामले में सफाई देने को कहा है। बताया जा रहा है कि इस महिला का घर टूटने के कगार पर है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अवैध संबंधों को लेकर उड़ रही अफवाहों को लेकर महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में आयोग ने डाॅ. कुमार विश्वास को समन भेजा है। मिली जानकारी के अभी डाॅ. विश्वास अपने गांव गए हैं। हालांकि उन्होंने ऐसे किसी भी नोटिस के प्राप्त होने से इंकार किया है।

इस मामले के सामने आने के बाद महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया है और अब वह अपने पति से अलग रह रही है। महिला के पति ने तलाक देने तक की धमकी दी है। मामले में डाॅ. विश्वास ने कहा कि पंजाब में मोदिया से क्या मतलब है इसका अर्थ जल्द ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि नोटिस में किसी भी तरह से अवैध संबंध का जिक्र नहीं है। डाॅ. विश्वास को 5 मई को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

Related News