अवैध संबंधों को लेकर आज पेश हो सकते हैं डाॅ. विश्वास

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ अवैध संबंधों के विवाद में उलझे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को दिल्ली में महिला आयोग के सामने पेश होने को कहा गया है। संभावना है कि आप नेता डाॅ. कुमार विश्वास आज महिला आयोग के सामने पेश हो सकते हैं। मामले में डाॅ. कुमार विश्वास से अवैध संबंध के नाम पर उसे बदनाम किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला का कहना है कि वह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुमार विश्वास का चुनाव - प्रचार करने अमेठी पहुंची थी। इसे लेकर अवैध संबंधों की अफवाह फैलाई जा रही है, महिला ने डाॅ. विश्वास से आरोपों पर सफाई देने की अपील की है। महिला ने अवैध संबंधों की बात को अफवाह करार दिया है।

उन्होंने कहा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह महिला डाॅ. विश्वास से मिलने घर भी गई थी जिसके बाद उसने सार्वजनिक तौर पर यह कहा कि इन बातों से उसकी पारिवारिक जिंदगी पर असर हो रहा है। मामले में डाॅ. विश्वास ने कहा है कि मीडिया चैनल मेरी चरित्र हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया लगातार स्टोरी प्लांट कर रहे हैं।

उसने रिपोर्ट लिखवाई है जिसमें बकायदा नाम है कि कौन अफवाह फैला रहे हैं, मामले को लेकर पुलिस कर्रवाई नहीं कर रही है। विभिन्न पार्टियां इस मामले में बयानबाजी कर रही हैं। आखिर वे किसके पास जाऐं। उन्होंने कहा कि आप मुझे एक्सीडेंट में मार दीजिए, हमें गोली मार दीजिए, जेल में बंद करवा दीजिए मगर न्यूनतम नैतिक अनुशासन में रहिए। पूरे मेल में लड़की ने लिखा है कि भईया मैंने शिकायत करवा दी है आगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि आजम खान के विरूद्ध यदि कोई कुछ लिख देता है तो आप उसे पकड़ लेते हैं।

Related News