जानिए, इतिहास में क्यों ख़ास है 19 दिसंबर

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 19 दिसंबर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1154 - किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने। 1842 - अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी। 1919 - अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी। 1961 - गोवा स्वतंत्र हुआ। 1999 - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण। 2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता। 2006 - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया। 2007 - टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा। 2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की। 2012 - पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति...

1919 - ओम प्रकाश, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता 1934 - प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति। 1969 - नयन मुंगया - पूर्व क्रिकेटर। 1974 - रिकी पोंटिंग‎ - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान।

19 दिसंबर को हुए निधन...

2016 - अनुपम मिश्र - लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् थे। 1927 - राम प्रसाद बिस्मिल, महान् स्वतन्त्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे 1927 - अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी। 1927 - ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक। 1988 - उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार 1860 - लार्ड डलहौजी - 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे।

इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे मोटी सैलरी

जानिए, क्या कहता है 18 दिसंबर का इतिहास

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

Related News