जानिए आज के दिन दुनिया ने क्या खोया और क्या पाया?

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 08 जनवरी का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

08 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:- 1697- ब्रिटेन में आखिरी बार ईशनिंदा के आरोप के लिए मृत्युदंड दिया गया था. 1790-अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया. 1856- डॉ. जॉन वीच ने हाइड्रेटेड सोडियम बोरेट की खोज की थी. 1929- नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित हुआ. 1952- जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया. 1971- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने नेता शेख मुजीबुर रहमान को जेल से आजाद किया. 1973- रूस का स्‍पेस 'मिशन ल्‍यूना 21'  लांच किया था. 2009- मिस्र के पुरात्ववेदाओं ने  4,300 वर्ष पुराने पिरामिड में रानी सेशेशेट की ममी की खोज की.

08 जनवरी को जन्मे व्यक्ति:- 1890 में हिन्दी साहित्यकार रामचन्द्र वर्मा का जन्म. 1908 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री निडर नाडिया (Fearless Nadia)का जन्म. 1909 में उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का जन्म. 1925 में साहित्यकार मोहन राकेश का जन्म. 1926 में भारतीय ओडिसी नृत्यांगना केलुचरण महापात्र का जन्म. 1929 में भारतीय अभिनेता सईद जाफ़री का जन्म. 1938 में भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नन्दा का जन्म. 1942 में प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म. 1975 में भारतीय संगीतकार हैरिस जयराज का जन्म. 1984 में उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का जन्म.

08 जनवरी को हुए निधन:- एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक और ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक केशव चन्द्र सेन का 1884 में निधन हुआ. भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रणवानंदा महाराज का 1941 में निधन हुआ. पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय का 1984 में निधन हुआ. क्रिकेटर पी जी जोशी का 1987 में निधन हुआ. स्वतंत्रता सेनानी और जयप्रकाश नारायण तथा राममनोहर लोहिया के सहयोगी रहे मधु लिमाये का 1995 में निधन

रक्षा मंत्रालय ने सैन्य उपकरणों के लिए 802 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर लगाई मुहर

अब अरुणाचल प्रदेश में हिमाकत नहीं कर पाएगा चीन, बॉर्डर पर BRO ने कर दिया तगड़ा काम

जापान में विनाशकारी भूकंप से 90 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुःख, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Related News