जानिए क्या कहता है 28 फरवरी का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 28 फरवरी से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

28 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ...

1991 - खाड़ी में युद्ध विराम लागू। 1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर। 1994 - अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया। 1996 - क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया। 1999 - कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया। 2003 - नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे, भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश। 2005 - मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार। 2006 - फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा। 2008 -वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल टी.पी. राजेश्वर ने 'वैट' विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।

28 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति...

1944 - रवीन्द्र जैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक। 1913 - पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।

28 फ़रवरी को हुए निधन...

1936 - कमला नेहरू, जवाहर लाल नेहरू की पत्नी.  1963 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारत) 1904 -जनरल सर आर्थर पावर पामर -भारतीय सेना के अफ़सर थे। 1572 ई. - राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता. 

जानिए, क्या कहता है 26 फरवरी का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 27 फरवरी का इतिहास

Related News