जानिए, क्या कहता है 30 जनवरी का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 30 जनवरी से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

30 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ...

1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध। 1641 - पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी। 1648 - स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ। 1649 - इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई। 1913 - 'हाउस आफ़ लॉर्ड्स' ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया। 1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली। 1943 - स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी। 1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई। 1949 - रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई। 1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा। 1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित। 2003 - एरियल शेरोन ने अराफ़ात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया। 2007 - टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।

30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति...

1890 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार, प्रमुख रचनाएँ- कामायनी, चन्द्रगुप्त 1910 - सी. सुब्रह्मण्यम - भारत में "हरित क्रांति के पिता"। 1913 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार 1927 - ओलोफ़ पाल्मे का जन्म।

30 जनवरी को हुए निधन...

1948 - महात्मा गाँधी - भारत के राष्ट्रपिता 1530 - राणा संग्राम सिंह - मेवाड़। 1968 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी साहित्यकार 1960 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।

इतिहास से सम्बंधित कुछ ख़ास प्रश्नोत्तर

जानिए, क्या कहता हैं 29 जनवरी का इतिहास

हिस्ट्री से सम्बंधित कुछ ख़ास प्रश्नोत्तर

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ. 

Related News