जानिए, क्या कहता है 4 मार्च का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 4 मार्च से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

4 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएँ...

1921 - असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहाँ पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जान गई. 1998 - भारत के प्रकाश शाह सं.रा. महासचिव द्वारा बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त। 1999 - संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पतनी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा। 2001 - तालिबान ने मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई। 2002 - राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ प्रस्ताव नामंजूर, अफ़ग़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 मरे। 2003 - नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये। 2008-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियाँ लागू की।

4 मार्च को जन्मे व्यक्ति...

1881 - रामनरेश त्रिपाठी, प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि। 1886 - बलुसु संबमूर्ति, मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी। 1921 - फणीश्वरनाथ रेणु, साहित्यकार। 1922 - दीना पाठक, प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री। 1980 -रोहन बोपन्ना, भारतीय टेनिस खिलाड़ी। 1980 -कामालिनी मुखर्जी, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

4 मार्च को हुए निधन...

1928 - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा - प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता। 1939 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक। 2007 - सुनील कुमार महतो, भारतीय सांसद।

जानिए, क्या कहता है 3 मार्च का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 2 मार्च का इतिहास

Related News