जानिए, क्या कहता है 24 नवम्बर का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 24 नवम्बर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

24 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1759 - इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट। 1859 - चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन। 1871 - नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन। 1926 - प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति। 1966 - कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।। 1992 - चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत। 1998 - एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

24 नवंबर को जन्मे व्यक्ति...

1877 - कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा - डिप्‍टी कमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानी। 1944- अमोल पालेकर, प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक। 1936 - सैयदा अनवरा तैमूर - असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री। 1929 - मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी - भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल। 1899 - हीरा लाल शास्त्री - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री। 1881 - छोटूराम - भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।

24 नवंबर को हुए निधन...

1675 - गुरु तेग़ बहादुर - सिक्खों के नौवें गुरु। 2003 - उमा देवी खत्री - हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन।

ये भी पढ़ें-

विज्ञान के ये प्रश्नोत्तर आ सकते है प्रतियोगी परीक्षा में

UPSC में निकली 8th पास के लिए भर्ती जाने आवेदन की प्रक्रिया

सह अध्यापक पद पर नौकरी का मौका 20000 रु होगा वेतन

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

Related News