जानिए, क्या कहता है 23 सितम्बर का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 20 सितम्बर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत करायेगे.

आज का इतिहास:  23 सितंबर 

1739 - रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर। 1803 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया। 1857 - रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए। 1986 - अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना। 1992 - यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन। 1995 - ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता। 2000 - सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। 2001 - ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये। 2002 - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में। 2003 - भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार। 2004 - हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए। 2006 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया। 2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति 1862 - श्रीनिवास शास्त्री - महान् देशभक्त और राजनेता। 1903 - यूसुफ़ मेहरअली - स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक। 1908 - रामधारी सिंह 'दिनकर'- हिन्दी जगत् सुप्रसिद्ध कवि। 1935 - प्रेम चोपड़ा - हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता।

23 सितंबर को हुए निधन 1863 - राव तुला राम - 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी। 1983 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार। 1969 - सत्यनारायण शास्त्री - आधुनिक आयुर्वेद जगत् के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री

इन्हें भी पढ़े-

इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

जानिए, क्या कहता है 22 सितंबर का इतिहास

जानिए इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

Related News