सेहत के लिए अच्छा होता है चुम्बन, जानिए क्यों मनाते हैं किस डे

आप सभी जानते ही हैं कि कल वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन है जिसे किस डे कहा जाता है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने से पहले इस दिन को 13 फरवरी को कपल्स मनाते है। वहीं किस डे वैलेंटाइन सप्ताह का सबसे रोमांटिक दिन माना जाता है और यह दिन ख़ास तौर पर प्यार करने वाले प्रेमी और प्रेमिका के लिए अहम माना जाता है। ऐसे में इस दिन प्यार करने वाले प्रेमी और प्रेमिका एक दुसरे को किस करते हैं तो आइए जानते हैं किस करना क्यों है जरुरी और क्यों मनाते हैं यह दिन।

किस डे- यह आमतौर पर युवाओं और प्यार करने वाले जोड़ो द्वारा मनाया जाता है। कहते हैं इस दिन किस करने से प्यार और भी ज़्यादा गहरा हो जाता है। इस कारण से इस दिन अपने प्यार को ज़ाहिर करने के लिए कपल्स एक-दुसरे को किस करते हैं।

सेहत के लिए भी अच्छा है किस करना - कहा जाता है एक किस स्वास्थ के लिए भी बहुत अच्छी होती है। जी दरअसल महज़ 10 सैकेंड की किस में 80 मिलियन बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं और यह बैक्टीरिया आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, जिनसे न सिर्फ इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिलता है, बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मिलती है। 

किस डे क्यों मनाया जाता है - साहित्यकारों के अनुसार चुंबन दिल को फिर से जवान बना देता है और दो लोगों के बीच की दूरियों को मिटा देता है। कहते हैं चुंबन में एक अनिर्दिष्ट शक्ति होती है, और अगर बिना रुके लंबे समय तक किस किया जाए तो यह व्यक्ति की मनोदशा को भी सुधार सकता है। इस कारण से वैलेंटाइन वीक में किस डे का बड़ा महत्व है। कहा जाता है एक शोध के अनुसार जो कपल्स नियमित रूप से एक-दूसरे को चूमते हैं, वे पांच साल अधिक जीवित रहते हैं। इसी के साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी किस या चुंबन का बहुत महत्व माना जाता है।

सिर्फ प्यार ही नहीं गले लगने से शरीर को भी होते हैं बड़े फायदे, दिनभर में इतनी बार करें हग

हग डे: टाइट से लेकर लॉन्ग होल्ड तक के तरीको से गले लगकर करें अपने साथी को खुश

कहीं तकिए पर तेजपत्ता रखकर तो कहीं थैंक्स कहकर मनाया जाता है वेलेंटाइन डे

Related News