भाजपा को भारी पड़ सकती है नेताओं की असंतुष्टि

नईदिल्ली। लगता है भारतीय जनता पार्टी का संगठन उत्तरप्रदेश चुनाव के पहले ही कमजोर हो रहा है। राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की जानकारी सामने आने के अगले ही दिन यह जानकारी मिल रही है कि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम आज़ाद, आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि पूनम आज़ाद फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। पूनम आज़ाद के आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के ही साथ नई तरह की परेशानी सामने आ गई है।

उल्लेखनीय है कि पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पहले ही पार्टी से असंतुष्ट चल रहे हैं। दूसरी ओर जहां आम आदमी पार्टी के विधायकों और नेताओं पर भाजपा ने वार किए तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी में सेंध लगाने का प्रयास भी करते रहे। अब नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा छोड़कर आप में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव से पूर्व बिहार के नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की नाराजगी नज़र आई। अब उनकी पत्नी पूनम आज़ाद भी आप में शामिल होने जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी कई मोर्चे पर असंतुष्ट नेताओं का सामना कर रही है।

Related News