हॉलीवुड मॉडल किम करदाशियां के साथ हाल ही में पेरिस में एक लूट की घटना हुई थी जिससे उन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा था। उसके बाद वो खुद को बहुत ही कमज़ोर महसूस कर रही थी। इतनी कमज़ोर हो गयी थी कि हर रोज़ उन्हें एक थेरेपिस्ट से मिलना पड़ता था। यह भी सुनने में आया है कि इस घटना के बाद किम ने खुद को बहुत ही लो प्रोफाइल बना रखा है। हर रोज़ उन्हें एक काउन्सलिंग सेशन की ज़रूरत पड़ती है। यू एस की एक मैगज़ीन के अनुसार - किम उस लूट की घटना को भुला नही पा रही हैं और इसी को लेकर उन्हें बुरे बुरे सपनो का सामना भी करना पड़ रहा हैं। जी हाँ,बताया गया है कि उन्हें बुरे बुरे सपने आने लगे हैं। इसी को भूलने के लिए वो रोज़ थेरेपिस्ट से स्काइप के ज़रिये जुडी रहती है और ज़रूर पड़ने पर उनसे मिलती भी रहती हैं। इतना ही नही वो अपने लॉस एंजिलिस वाले घर में अब बंद ही रहती हैं जहां उनके पति और बच्चे रहते हैं। सोशल मीडिया से भी उन्होंने कुछ दुरी बना ली है। सेलेब्रिटीज़ का लक्जरी हॉलिडे अंदाज़ लूट के बाद पहली बार सामने आयी किम की तस्वीरें