खाप का तुगलकी फरमान, 18 साल तक मोबाईल न यूज़ करें लड़कियां

एटा : आमतौर पर खाप पंचायतों के निर्णय बड़े आश्चर्य में डालने वाले होते हैं ऐसा ही एक फरमान उत्तरप्रदेश में जारी किया गया है जिसके तहत 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों ने मोबाईल फोन का उपयोग नहीं किया। दरअसल जो परिवार या लड़कियों फरमान को नहीं मानेंगी उसे पंचायत सजा सुनाएगी। इस तरह का निर्णय आने के बाद सभी ओर आश्चर्य छा गया है।

उल्लेखनीय है कि लोधी बिरादरी की एक अवयस्क लड़की की आपत्तीजनक क्लिप व्हाट्सएप पर सार्वजनिक हो गई। जिसके बाद पंचायत निमंत्रित किए जाने की बात कही गई। पंचायत के दौरान यह कहा गया कि लड़कियां मोबाईल फोन के माध्यम से कुण्ठित लोगों के संपर्क में आती हैं इसके बाद वे धीरे-धीरे इसमें फंस जाती है।

इस मामले में लोगों का कहना है कि जिसके पास मोबाईल नहीं होगा वह किसी तरह के चंगुल में नहीं फंसेगी। इतना ही नहीं क्षेत्र के श्रीकृष्ण हायर सनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया था। छात्रा ने उसे ऐसा करने से इन्कार कर दिया तो उसने उसकी क्लिप व्हाट्सएप पर डाल दे। हालांकि इस संचालक जितेंद्र सिंह को पकड़ लिया गया है।

Related News