विवादों में घिरे भारतीय डाॅक्टर, बने वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार और विवादों में घिरे भारतीय डाॅक्टर केतन देसाई को वल्र्ड मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि उन्होंने अपने पर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है, बावजूद इसके जो आरोप उन पर लगे हुये है, वे गंभीर है।

शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि केतन ने बतौर अध्यक्ष ताइवान में संस्था की नेशनल असेंबली में भाषण दिया है। बताया गया है कि इसके पहले उन्हें संस्था की तरफ से भावी अध्यक्ष के रूप में चुना था, लेकिन  भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने के बाद उनके अध्यक्ष पद को स्थगित कर दिया गया था। 

बेनामी संपत्ति के मालिक है केतन

केतन देसाई बेनामी संपत्ति के मालिक है। आरोप है कि उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुये न केवल किसी मेडिकल काॅलेज से 20 लाख रूपये की रिश्वत ली थी वहीं पद का दुरूपयोग करते हुये बेनामी संपत्ति को भी एकत्र कर लिया। वर्ष 2009 में देसाई पर साजिश रचने और भ्रष्टाचार का मामला सार्वजनिक हुआ था। इस मामले में उन पर सीबीआई ने प्रकरण दर्ज करते हुये जेल भेज दिया था। हालांकि बाद में वे जमानत पर रिहा कर दिये गये थे।

जमीन मामले में बुर्जुग दंपत्ति को दी मौत

Related News