केजरीवाल ने कहा भाजपा वाले अपने बाप के भी सगे नहीं

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरूवार की शाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने विश्वविद्यालय से गायब होने वाले विद्यार्थी नजीब को लेकर आयोजित होने वाले आंदोलन में भागीदारी की। सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता किसी हिंदू के नहीं हैं। उन्होंने कथिततौर पर कहा कि भाजपा वाले किसी के बाप के सगे नहीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल ने भाजपा के नेताओं के लिए हल्की भाषा का उपयोग किया और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां शामिल थे। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के बदायूं का निवासी छात्र नजीब को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई।

दरअसल यह छात्र विश्वविद्यालय से गायब हो गया है। इसे लेकर कहा गया कि करीब पंद्रह दिन पूर्व यह विश्वविद्यालय में दाखिल हुआ था। नजीब स्कूल आॅफ बाॅयोटेक्नोलॅजी में अध्ययनरत है। सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के सदस्य सत्ता और पैसे के लालची हैं।

Related News