कंगना ने प्रियंका चोपड़ा का भी उड़ाया मजाक

हाॅट कंगना इन दिनों हंसी मजाक के मूड दिखाई दे रही है। यही वजह है कि वह बाॅलीवुड हाॅट रितिक रोशन और क्वांटिको गर्ल प्रियंका का मजाक बनाने से भी गुरेज नहीं कर रही है। हाल में कंगना ने फिल्म रंगून की शूटिंग के एक्सपिरियंस नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में शेयर किए थे।

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि जिनके पास फेमस पैरंट है उसका अॅवार्ड किसे देना पसंद करोगी। इस कंगना ने तपाक से रितिक रोशन का नाम ले दिया। रितिक का मजाक उड़ाना उन्होंने यहीं नहीं छोड़ा। आगे भी उन्होंने रितिक पर कमेंट किया कि वह जो भी अपने पैरंट्स की वजह से हैं। इधर, कंगना ने हाॅट प्रियंका चोपड़ा का मजाक उड़ाया।

उन्होंने प्रियंका को सबसे नकली हंसी हंसने वाली एक्ट्रेस करार दिया। वाह, भई कंगना बाॅलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद अब लेडी सलमान खान हो गई है, जो किसी को नहीं छोड़ रही हैं। वैसे, फिलहाल कंगना हंसल मेहता की फिल्म सिमरन की शूटिंग में व्यस्त है।

हाल में हंसल मेहता ने उनका एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें कंगना ने वाइट रंग का विग पहना था। 

आठ भाषाएं जानने वाली इस खूबसूरत एक्ट्रेस का है बर्थडे

Related News